फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Light snowfall on higher peaks, rain in Askot, Dharchula

Pithoragarh News: ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात अस्कोट, धारचूला में बारिश

Sun, 12 May 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 12 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Light snowfall on higher peaks, rain in Askot, Dharchula
पिथौरागढ़ में रविवार की शाम को हुई झमाझम बारिश। संवाद 
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। जिला मुख्यालय में जहां दिनभर बादल छाए रहे वहीं अस्कोट और धारचूला में झमाझम बारिश हुई। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में शाम के समय हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। शनिवार की रात को अधिकांश जगहों पर जमकर मेघ बरसे। मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालयी चोटियों पर हल्का हिमपात भी हुआ। रविवार को सुबह हल्की धूप निकली लेकिन बाद में आसमान बादलों से ढक गया। दोपहर बाद अस्कोट और धारचूला में बारिश हुई। मौसम बदलने से रात को अभी भी ठंड बरकरार है।
विज्ञापन

नगर में लगातार बारिश होने से घाटी वाले क्षेत्रों में तपिश से काफी राहत मिली है। लंबे समय तक सूखे जैसे हालात रहने के बाद बारिश होने से किसान भी काफी खुश हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग धान की बुवाई में जुट गए है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर होने वाली सब्जियों की भी बुवाई की जा रही है। बारिश से जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है। इससे पिछले पांच दिनों से वन विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही दिन में बढ़ गया अधिकतम और न्यूनतम तापमान
चंपावत। जिला मुख्यालय में एक ही दिन में अधिकतम तापमान ढाई और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया। रविवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 23, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था। आपदा विभाग के अनुसार बनबसा में चार और लोहाघाट में दो मिमी बारिश हुई।

इससे ठंड में इजाफा हुआ लेकिन रविवार को खिली धूप के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। लगातार मौसम बदलने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि बदलते मौसम में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम के अनुरूप ही खाना पान करना चाहिए। जरा सी लापरवाही बीमारी को दावत दे सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed