फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Light snowfall in higher Himalayan region, hailstorm in lower areas

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि

Mon, 01 Apr 2024 02:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 01 Apr 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
Light snowfall in higher Himalayan region, hailstorm in lower areas
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश से पहाड़ों पर ठंड फिर से लौट आई है। दारमा और व्यास घाटी के उच्च हिमालयी गांवों में हल्की बर्फबारी भी हुई। हालांकि सुबह 11:30 बजे के बाद मौसम सामान्य हो गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में शुक्रवार को जहां लोगों को गर्मी शुरू होने का अहसास हुआ वहीं शनिवार की सुबह से आसमान बादलों से ढक गया। इस दौरान तेज हवा और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश भी हुई। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। अस्कोट में आंधी और गरज के साथ बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। डीडीहाट और धारचूला में हल्की बारिश हुई। झूलाघाट में लोगों ने होली के बाद से गर्मी से बचने को पंखे चलाने शुरू कर दिए थे लेकिन शनिवार को बदले मौसम की वजह से उन्हें फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े।
विज्ञापन

जिले कई हिस्सों में ओलावृष्टि होने से बागवानी को काफी नुकसान है। इस समय सेब, नाशपाती, आड़ू, पुलम में नए पत्ते आते हैं जो ओलावृष्टि के कारण टूट गए हैं। पकने की कगार पर पहुंच चुकी गेहूं और जौ की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि पहले समय पर बारिश नहीं होने से फसल की पैदावार अच्छी नहीं थी, अब रहीसही कसर ओलावृष्टि ने पूरी कर दी है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नगर के कई हिस्सों में हुई ओलावृष्टि
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगरीय हिस्से में ओलावृष्टि और बारिश होने के कारण कई स्थानों पर जलभराव हुआ। इससे पैदल और दोपहिया वाहनों से आवाजाही कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मल्टी स्टोरी पार्किंग के पास जलभराव के कारण लोगों को सड़क पार करने में काफी कठिनाई उठानी पड़ी। संवाद
--
चंपावत में अंधड़ के साथ हुई बारिश
चपावत। जिला मुख्यालय में सुबह कुछ देर के लिए मौसम में ठंड बढ़ा दी। अंधड़ के साथ शुरू हुई बारिश से ठंड काफी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार 31 मार्च को भी पहाड़ी क्षेत्रों में अंधड़ी चलने की आशंका है।


शनिवार को जिला मुख्यालय में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब नौ बजे से आसमान में काले बादल छाने से दिन में ही अंधेरा हो गया। कुछ देर बाद अंधड़ चलने लगी और ओलों के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से लोग खुद को बचाते नजर आए। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुल्ला में अंधड़ के कारण एक व्यक्ति के घर की छत की टिन उड़ गई। हालांकि वहां किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। करीब आधे घंटे बाद मौसम साफ हो गया। थोड़ी देर की बारिश से चंपावत का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा लोहाघाट, पाटी, देवीधुरा आदि क्षेत्रों में तेज अंधड़, बारिश के साथ ओली गिरे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रोहित ने बताया कि रविवार को भी पहाड़ी क्षेत्रों में तेज अंधड़ चलने के साथ ही बिजली कड़कने की आशंका है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed