फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lifting Parking Tourism Department Jhula Mandir Jam

Pithoragarh News: पार्किंग निर्माण का कार्य बंद, सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहन

Tue, 28 Mar 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 Mar 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Lifting Parking Tourism Department Jhula Mandir Jam
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पर्यटन विभाग पुराने टैक्सी स्टैंड को तोड़कर झूला मंदिर के पास करोड़ों की लागत से लिफ्टिंग पार्किंग बना रहा है लेकिन यह कार्य पिछले दो माह से बंद पड़ा है। इस कारण पार्किग में खड़े होने वाले वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा किया जा रहा है। ऐसे में सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। लोग सड़क किनारे वाहन पार्क होने से परेशान हैं।
विज्ञापन


लोगों को पांच मिनट की दूरी तय करने में घंटों लग रहे हैं। लिफ्टिंग पार्किंग का काम 40 प्रतिशत से अधिक होने के बाद निचले हिस्से के पास पुरानी पत्थरों की दीवार में दरारें आ गई थी जिस कारण पार्किंग को खतरा उत्पन्न हो गया था। इसके बाद से पार्किंग का निर्माण कर रही हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंपनी ने पार्किंग का काम बंद कर दिया।
विज्ञापन


कंपनी के सुपरवाइजर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दरार पड़ी दीवार के ट्रीटमेंट के लिए आईआईटी रुड़की से एक टीम को डीडीहाट आना है। उनकी रिपोर्ट के आने के बाद पहले दीवार का ट्रीटमेंट किया जाएगा। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी नरेंद्र खोलिया का कहना है कि पार्किंग का निर्माण शीघ्र होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग नहीं बनने से वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा करना लोगों की मजबूरी बन गया है। इससे ओगला-डीडीहाट सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र बोरा और व्यापार संघ के अध्यक्ष शेर सिंह साही ने कहा कि पार्किंग का निर्माण करते समय दीवार को ध्यान में क्यों नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed