फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Less Pasangers in Pithauragarh

रोडवेजों की बसों में जाने वालों की कम होने लगी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Less Pasangers in Pithauragarh
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में रोडवेज बसों में जाने वालों की भीड़ कम होने लगी है। कोरोना संक्रमण के बीच लोग बाहरी राज्यों या जिलों से पिथौरागढ़ आ रहे हैं लेकिन वापस जा नहीं रहे हैं। अगर स्थिति ऐसी ही रही तो रोडवेज की आय कम हो सकती है।
विज्ञापन

अमूमन लोगों से खचाखच भरा रहने वाला रोडवेज स्टेशन पिछले कुछ दिनों से सुनसान पड़ा है। दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून, बरेली, हल्द्वानी, टनकपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। कोरोना संक्रमण के कारण बाहरी क्षेत्रों को जाने वाले यात्री कम होते जा रहे हैं लेकिन बाहर से आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या में 40 फीसदी की कमी आई है। बाहर से आने वाले कुछ लोगों ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, देहरादून में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कारण नियम भी सख्त होते जा रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन के डर से वापस आना पड़ रहा है। वर्ष 2020 में लगे लॉकडाउन में भी उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में एहतियात के तौर पर पहले ही शहर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed