फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Less food supply in munsyari

Pithoragarh News: सड़क बंद होने से मुनस्यारी में गहराने लगा खाद्यान्न संकट

Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Less food supply in munsyari
थल-मुनस्यारी सड़क पर बनिक के पास लगी वाहनों की कतार। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी से करीब 20 किमी पहले बनिक के पास सड़क आफत बन गई है। पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे से यातायात अवरुद्ध हो रहा है। इसके चलते खाद्यान्न के वाहन यहां नहीं पहुंच पा रहे हैं जिस कारण खाद्यान्न संकट गहराने लगा है। क्षेत्र में लोगों को टमाटर देखने को भी नहीं मिल रहा है। यदि अगले दो-तीन दिन सड़क की यही स्थिति रही तो क्षेत्र में जरूरी सामग्री की किल्लत हो सकती है।
विज्ञापन

पांच दिनों से बंद थल-मुनस्यारी सड़क पर शुक्रवार और शनिवार को भारी वाहनों को जेसीबी से धक्का देकर निकाला गया। सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि धक्का देने से वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि कई बार तो शाम पांच बजे के बाद बीआरओ कर्मियों से गुहार लगानी पड़ती है। इसके बाद भी सड़क नहीं खुल पाती है।
विज्ञापन

वाहन चालकों और लोगों का कहना है कि बीआरओ को भूस्खलन वाली जगह पर अधिक संख्या में श्रमिक और मशीन लगानी चाहिए। बता दें कि बनिक के पास 300 मीटर क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे बड़े वाहन मुनस्यारी नहीं पहुंच पा रहे हैं। यदि शीघ्र सड़क नहीं खोली गई तो क्षेत्र में सब्जी और खाद्यान्न का संकट गहरा सकता है। जोहार वैली ट्रांसपोर्ट के चालक हयात सिंह राणा समेत अन्य लोगों ने सड़क पर यातायात को शीघ्र सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी-जौलजीबी मोटर मार्ग भूस्खलन बन रहा आफत
मुनस्यारी। मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग पर सेलापानी के पास करीब 15 दिनों से भूस्खलन जारी है। इसके चलते सड़क पूरी तरह नहीं खुल पा रही है। भूस्खलन के चलते इसके ऊपर स्थित दरकोट गांव को भी खतरा बना हुआ है। इन दिनों मुनस्यारी से जौलजीबी, धारचूला और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन वाया डाडाधार घोरपट्टा, बर्नियांगांव होते हुए निकल रहे हैं। भूस्खलन की स्थिति का जायजा लेने के लिए तहसीलदार राम प्रसाद ने राजस्व कर्मियों के साथ सेलापानी और दरकोट का निरीक्षण किया।


मलघाट में फिर गिरा मलबा
धारचूला। चीन सीमा को जोड़ने वाली घट्टाबगड़-लिपुलेख सड़क के मलघाट के पास पहाड़ से लगातार मलबा गिर रहा है। व्यास घाटी के गांवों में इन दिनों व्यास ऋषि मेला की तैयारियां और बडानी पूजा चल रही है। सड़क बार-बार बाधित होने से ग्रामीणों को उच्च हिमालयी गांवों में जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन स्वामी आशीष गर्ब्याल ने बताया कि मलघाट में सुबह के समय मलबा गिर गया था। ग्रिफ की जेसीबी सड़क खोलने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed