फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard terror in 10 areas of Gogna Gram Panchayat, injured a person sleeping on the roof of the house

गोगना ग्राम पंचायत के 10 तोकों में तेंदुए का आतंक, घर की छत पर सो रहे एक व्यक्ति को किया घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror in 10 areas of Gogna Gram Panchayat, injured a person sleeping on the roof of the house
तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के ग्रामीण हिस्सों में तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। गोगना ग्राम पंचायत में गर्मी से बचने के लिए रात को घर की छत पर सो रहे व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे में उनके आंख, मुंह सहित कई अन्य जगह चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गोगना के तोक डाकुला में बसंत तिवारी पुत्र चंद्रमणि तिवारी गर्मी से बचने के लिए घर की छत पर सो रहे थे। अचानक घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने के बाद उनके परिजनों और स्थानीय लोगों ने घर से बाहर निकलकर सोर मचाया। जिसके बाद तेंदुआ मौके से भाग गया। जाते-जाते वह एक कुत्ते को भी साथ ले गया। 22 जून को तेंदुए ने गोगना में राजेंद्र सिंह की गोशाला में घुसकर दो बकरे और एक भैंस के बच्चे को मार दिया था। 21 जून को हरीश राम की दुधारू गाय को मार दिया था। लोगों ने वन विभाग से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। जिला अस्पताल के पीएमएस केसी भट्ट का कहना है कि घायल व्यक्ति प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। ग्रागीणों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने और गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

इनसेट कोट-
घटना देर रात दो बजे हुई है। जिस व्यक्ति पर हमला किया है वह व्यक्ति घर की छत पर सो रहा था। टीम को क्षेत्र में नियमित गश्त करने के लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश जोशी, वन क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़।
पाली भेरंग में बच्चे को मारने वाला तेंदुए आदमखोर घोषित
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पाली भेरंग में 10 वर्षीय गणेश को मारने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित कर दिया है। आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए शिकारी को भी बुला लिया गया है।

गंगोलीहाट के पाली भेरंग में 20 जुलाई की रात बहन और एक अन्य पड़ोसी बच्चों के साथ घर लौट रहे गणेश कुमार को तेंदुए ने मार दिया था। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग घर से अकेले बाहर जाने से कतरा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल ने बताया कि तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया गया है। शनिवार को नैनीताल से शिकारी हरीश धामी आदमखोर को मारने के लिए पहुंच जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। लोगों से सावधान रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया शिकारी धामी क्षेत्र के लोगों से बात कर तेंदुए के बारे में जानकारी लेंगे। इधर तेंदुए को पकड़ने के लिए घटना स्थल से कुछ दूरी पर लगाए गए पिंजरे के पास तेंदुआ नहीं आया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed