{"_id":"6835eee6f884cf185702a002","slug":"leopard-killed-15-goats-and-a-cow-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-128327-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तेंदुए ने 15 बकरियां और एक गाय को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तेंदुए ने 15 बकरियां और एक गाय को मार डाला
Tue, 27 May 2025 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 27 May 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। घाट क्षेत्र के डाकूड़ा गांव में सोमवार की रात तेंदुए ने हमला कर 15 बकरियों को मार डाला। बकरियों को बचाने के लिए गया एक ग्रामीण तेंदुए के हमले में बाल-बाल बच गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
डाकूड़ा गांव निवासी नर सिंह के बताया कि बीते दिन दोपहर में तेंदुए ने घर के पास घास चर रही गाय पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद देर रात करीब ढाई बजे तेंदुए ने घाट बैंड पर स्थित मकान के गोठ में 15 बकरियों को मार डाला। जब बकरियों के शोर की आवाज सुनकर उन्हें देखने के लिए वह गए तो तेंदुए ने उन पर भी हमला किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
नर सिंह ने बताया कि बकरी पालन से वह अपनी आजीविका चलाते थे। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए के हमले से निजात दिलाने और मुआवजा दिए जाने की मांग की है। प्रशासन और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली है। वन विभाग ने लोगों से अपने पशुओं को सुरक्षित रखने एवं जंगल जाने से बचने की अपील की है। निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को मानकों के अनुसार मुवावजा देने और क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।