फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard in Pithoragarh

आदमखोर तेंदुआ वन विभाग की नजर से दूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Leopard in Pithoragarh
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के बड़ौली, पपदेव, बड़ौली, बजेटी और चंडाक क्षेत्र में वन विभाग आदमखोर तेंदुए को ढूंढ रहा है, लेकिन तेंदुआ विभाग की नजरों से दूर है। हालांकि ग्रामीणों को अक्सर तेंदुआ नजर आ रहा है। तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी महिलाओं ने सरपंच बसंत वर्मा और अन्य ग्रामीणों के सुरक्षा घेरे में घास काटी। तेंदुए की चहलकदमी से क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। लोग अकेले जाने से कतरा रहे हैं। तेंदुआ किसी भी रास्ते से लोगों के सामने आकर कभी उन पर हमला कर भय पैदा कर रहा है। पौण के पदम सिंह वल्दिया ने कहा कि तेंदुए के मारे जाने तक डर का माहौल बना रहेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग को मचान बनाकर तेंदुए को मारने की कार्रवाई करनी चाहिए। बड़ौली के हिमांशु भट्ट ने कहा कि वन विभाग क्षेत्र में लगातार गश्त करे। तेंदुआ कई बार क्षेत्र में आ चुका है। पपेदव ग्राम के राजेंद्र वर्मा ने कहा कि 14 अक्तूबर को तेंदुए ने गांव की एक महिला को मौत घाट उतारा था, जिससे लोगों में भय बना है। पपदेव के प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार ने कहा कि वन विभाग तेंदुए को ढूंढ नहीं पाया है। शिकारी के जाने से खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed