{"_id":"5807809b4f1c1b562c704615","slug":"leopard-hanging-on-tree-at-mirthi-forest-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ के जंगल में पेड़ पर लटका मिला तेंदुए का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के जंगल में पेड़ पर लटका मिला तेंदुए का शव
ब्यूरो / अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
Updated Wed, 19 Oct 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मिर्थी गांव के जंगल में एक तेंदुए का शव रहस्यमय तरीके से पेड़ पर लटका मिला। करीब 20 फीट की ऊंचाई पर पेड़ की दो टहनियों के बीच फंसे तेंदुए के शव को निकालने में वन विभाग, आईटीबीपी और पुलिस के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
डा. तरुण कुमार और डा. लक्ष्मी उपाध्याय ने पोस्टमार्टम करने के बाद बताया कि तेंदुए के शरीर पर पंजों के निशान थे और उसके कमर की हड्डी टूटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि दूसरे तेंदुए से हुए संघर्ष से बचने के लिए यह तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया होगा और दो टहनियों के बीच में फंस गया होगा।
विज्ञापन
मिर्थी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे गांव के पास के जंगल में तेंदुओं के गुर्राने की आवाज आ रही थी। बुधवार सुबह सात बजे जब सुरेंद्र सिंह जंगल की तरफ गए तो उनको पेड़ पर दो शाखाओं के बीच फंसा तेंदुए का शव दिखाई दिया। उसके बाद सरपंच शंकर सिंह मेहता और दीवान सिंह मेहता भी जंगल में पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पर वन रेंजर पूरन सिंह देउपा, थाना प्रभारी गणेश सामंत आदि मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ से तेंदुए के शव को जमीन में उतारा गया। पशु चिकित्सकों के अनुसार तेंदुआ नर था और उसकी उम्र करीब सात साल होगी। मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। तेंदुए के शरीर पर कई गंभीर घाव हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव दफना दिया गया है।
उधर, मिर्थी गांव की सीमा पर तेंदुओं की हलचल बढ़ने से लोग भारी दहशत में हैं। उन्होंने मांग की है कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए और गांव में वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।