फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh News Leopard attacking girl imprisoned in cage

Pithoragarh: पिंजरे में कैद हुआ बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Thu, 18 May 2023 06:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) Updated Thu, 18 May 2023 06:16 PM IST
सार

घात लगाए तेंदुआ उस पर हमला कर जंगल की ओर खींच ले गया था। बच्ची की मां हेमा देवी सहित आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाते हुए पीछा करने पर तेंदुआ लगभग 100 मीटर दूर बच्ची को घायल हालत में छोड़ गया था।

विज्ञापन
Pithoragarh News Leopard attacking girl imprisoned in cage
पिंजरे में कैद तेुंदुआ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गंगोलीहाट के जाखनी उप्रेती गांव में बालिका को घायल करने वाला तेंदुए पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 11 मई की शाम को जाखनी उप्रेती गांव में कमल सिंह की सात साल की बेटी शशिकला अपनी मां हेमा देवी के साथ घर के पास खेतों में गई थी।

विज्ञापन


इसी दौरान घात लगाए तेंदुआ उस पर हमला कर जंगल की ओर खींच ले गया था। बच्ची की मां हेमा देवी सहित आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाते हुए पीछा करने पर तेंदुआ लगभग 100 मीटर दूर बच्ची को घायल हालत में छोड़ गया था। ग्रामीणों की मांग पर घटना के दूसरे दिन वन विभाग ने गांव के खेतों में पिंजरा लगा दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार की रात को तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सूचना पर गश्त कर रहे वन दरोगा देवेंद्र सिंह मेहरा, त्रिलोक सिंह, भरत सिंह बोहरा, वन रक्षक निखिलेश वर्मा, अजय पॉलीवाल, वन सहायक पूरन सिंह, शेर सिंह, कमल सिंह और महिपाल सिंह तड़के चार बजे मौके पर पहुंचे। रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि पिंजरे में कैद तेंदुए का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के बाद रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेजा जाएगा। इधर हमले में घायल बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed