{"_id":"64247cffcba7e056360e01e6","slug":"leopard-attack-forest-department-quick-response-team-pithoragarh-news-c-8-1-97129-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Human-Wildlife Conflict: पिथौरागढ़ में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकेगी QRT, टीमों को दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Human-Wildlife Conflict: पिथौरागढ़ में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकेगी QRT, टीमों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
Thu, 30 Mar 2023 04:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Mar 2023 04:52 PM IST
सार
जून-जुलाई में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे निपटने के लिए वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले में तेंदुए के हमलों की रोकथाम और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने क्विक रिस्पोंस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया है। विभाग ने टीम को ड्रोन, कैमरा आदि लगाने का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है ताकि समय आने पर टीम मानव और वन्य जीवों के बीच होने वाले संघर्ष को कम करने का काम कर सके।
विज्ञापन
जून-जुलाई में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे निपटने के लिए वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने क्यूआरटी का गठन कर ड्रोन संचालन, कैमरा, पिंजरा लगाने, सुरक्षात्मक उपकरण का उपयोग, जाल से तेंदुआ पकड़ने और आबादी में घुसे तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएफओ जीवन मोहन दगाडे ने बताया कि टीम का नेतृत्व वन रेंजर डीसी जोशी करेंगे। टीम में युवा वनकर्मियों को रखा गया है। अभी दो माह और टीम को प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे टीम और भी अधिक परिपक्व हो जाए और मानव-वन्य जीव संषर्घों को जरूरत पड़ने पर बखूबी रोक सके। उन्होंने बताया कि वन्य जीव से संबंधी कोई भी गतिविधि होती है तो टीम उस पर काम करेगी।
विज्ञापन