{"_id":"589f45a44f1c1b7e0b37c3ec","slug":"legislators-will-vote-on-the-results-after-the-catch","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट तो देंगे पर रिजल्ट के बाद विधायक को पकड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट तो देंगे पर रिजल्ट के बाद विधायक को पकड़ेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क न बनने से लोग नाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिरमांडे से गणाईगंगोली तक 2007 में स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से क्षेत्र के लोग नाराज हैं। सड़क बनने से 12 हजार की आबादी लाभान्वित होती। इस बार लोगों ने फैसला लिया है कि मतदान तो जरूर करेंगे, लेकिन जीतने वाले को रिजल्ट आने के तुरंत बाद पकड़ेंगे और सड़क निर्माण के लिए क्या प्रयास करेंगे, इसका जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
सरकार ने 2007 में खिरमांडे से गणाईगंगोली तक 12 किलोमीटर लंबी सड़क को मंजूरी दी थी, लेकिन अब तक किसी न किसी बहाने सड़क का काम शुरू नहीं किया गया है। विधानसभा चुनाव आते ही क्षेत्र के लोगों ने तय किया है कि मतदान तो जरूर करेंगे, लेकिन जीतने वाले से जवाब भी मांगेंगे। इस सड़क से नाकोट, जमड़लेख, मातोली, बज्यूड़ा, खिरमांडे, खड़की, भैंसात, अनोली, बालाजांगर, फालरौ, ठंडापानी, धपना, गुनाकिटाण, गोदीगाड़, गणाई की 12 हजार आबादी को लाभ मिलता।
विज्ञापन
गांव के लोगों की बैठक में कहा गया कि इस बार के चुनाव के बाद सड़क निर्माण को ही प्रथम वरीयता में रखा जाएगा। बैठक में आनंद सिंह बोहरा, महेश सिंह बोहरा, संदीप सिंह बोहरा, मुकेश चंद्र आदि लोग थे। गांव के लोगों ने चुनाव के लिए अपना एजेंडा तैयार कर लिया है।
विज्ञापन