{"_id":"820d7dfb8da251df12e65d6d5368abcc","slug":"leaders-in-the-development-of-building-lockout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने विकास भवन में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने विकास भवन में की तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले के ग्राम प्रधानों ने शनिवार को विकास भवन में तालाबंदी कर दी। प्रधान लंबे समय से वित्त आयोग की मद में कटौती के विरोध में प्रधान आंदोलित हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने प्रधानों के खाते में वित्त आयोग की धनराशि जारी करने का आश्वासन दिया है लेकिन प्रधान जब तक लिखित आदेश नहीं आ जाता तब तक विरोध जारी रखने का ऐलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में आठों विकासखंड के प्रधानों ने आज विकास भवन के मुख्य गेट पर ताले डाल दिए। विकास भवन का सारा कामकाज ठप करा दिया। रघुवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायतों का धन रोककर विकास को बाधित कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को पहले की तरह सारे अधिकार मिलने चाहिए। यह भी कहा गया कि यदि शीघ्र वित्त आयोग की धनराशि को पूर्ववत प्रधानों के खातों में नहीं डाला गया तो क्षेत्र पंचायत की बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन में बेड़ीनाग के चारु पंत, डीडीहाट के नरेंद्र देउपा, गंगोलीहाट के देवेंद्र भट्ट, धारचूला के डीडी उपाध्याय, मूनाकोट के टाइगर खड़ायत, ज्योति वर्मा, जानकी देवी, उमा पंचपाल, बीसी जोशी, रेखा भंडारी, पूनम देवी, मुन्नी देवी, पीसी जोशी, जानकी देवी, नीमा देवी, मंजू जोशी, भरत राम, हरीश कुमार, भूपेश नगरकोटी, सुरेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, पूरन सिंह, दीपक भैंसोड़ा, प्रेम राम, प्रीति चंद, योगेश जोशी आदि थे। संचालन कैलाश जोशी ने किया।
विज्ञापन