{"_id":"577bea614f1c1b9d2f7f9a45","slug":"leader-in-the-affected-area-might-not-pleased","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावित क्षेत्र में कृपा कर नेता न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावित क्षेत्र में कृपा कर नेता न आएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्तड़ी/डीडीहाट
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
नेताओं के खिलाफ गुस्सा जताते बस्तड़ी के प्रभावित लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा में अपनों को खो चुके बस्तड़ी गांव के लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में कृपा कर कोई नेता न आए तो अच्छा रहेगा। लोगों का कहना है कि नेताओं का जमघट लगने से राहत कार्य में जुटी सुरक्षा एजेंसियों को काम करने में बाधा पहुंच रही है। लोगों ने कहा कि यह समय राजनीति करने का कतई नहीं है, जो भी आए तो मदद के हिसाब से ही गांव में पहुंचे। लोगों ने सिंघाली बाजार में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। कहा कि क्या नेताओं के आने से उनके लापता और मारे गए परिजन लौट आएंगे।
विज्ञापन
बस्तड़ी निवासी कृष्णानंद भट्ट, राजू भट्ट आदि ने कहा कि सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस के जवान बेहद सक्रियता से काम कर रहे है। अब यदि इस काम के बीच में नेता आने लगे तो उससे दिक्कत खड़ी हो जाएगी। इन लोगों ने कहा कि गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए सबसे पहले कदम उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन