फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Launched a signature campaign for addiction

नशामुक्ति के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sun, 03 Jan 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Sun, 03 Jan 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Launched a signature campaign for addiction
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस के विद्यार्थियों ने नशामुक्ति के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। लोगों से अपील की कि व्यसन मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दें। इस मुहिम में सैकड़ों विद्यार्थियों, छात्रसंघ पदाधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों ने सहयोग दिया। एनएसएस के प्रभारी डा. जीवन सिंह गढ़िया ने कहा कि यदि समाज के सभी लोग नशा न करने का संकल्प लें तो एक आदर्श समाज की रचना की जा सकती है। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया।
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने कहा कि नशा सामाजिक बुराई है। यह धन की बर्बादी का कारण बनती है। उन्होंने चिंता जताई कि आज नौजवान पीढ़ी नशे के मकड़जाल में फंस रही है। इस मौके पर डा. सीएस धामी, डा. आरडी जोशी, डा. आरएस अधिकारी, डा. एनएस बनकोटी, डा. एनएस धारियाल, डा. सतीश जोशी, डा. आशुतोष पांडे, डा. नरेश तिवारी, डा. अजय शुक्ल, डा. मुन्नी पाठक, डा. मंजुला चंद, डा. इंदु जोशी, डा. प्रेमलता पंत, डा. सरोज वर्मा, डा. विपिन पाठक, डा. हेम पांडे, हरीश जोशी, राजेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed