फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Landslides during road construction, two people drowned

सड़क निर्माण के दौरान भूस्खलन, दो लोग दबे

Mon, 17 Apr 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जौलजीबी-टनकपुर निर्माणाधीन सड़क पर अमतड़ी और रणुवा के बीच में सोमवार शाम करीब पांच बजे उस समय भारी भूस्खलन हो गया जब पोकलेन मशीन से चट्टान को काटा जा रहा था। मलबे की चपेट में आकर पोकलेन और कंप्रेशर मशीन दब गई। सड़क निर्माण का काम करा रहे दो लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। मलबा गिरने से कुछ लोग घायल हुए हैं।

यह इलाका नेपाल सीमा से सटा हुआ है। पूरे इलाके में मोबाइल का नेटवर्क नहीं है। इस कारण प्रशासन को सूचनाएं मिलने में दिक्कत हो रही है।

जिला कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन अमतड़ी और रणुवा के बीच हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही अस्कोट से थाना प्रभारी केसी आर्य, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल, एसएसबी, एसडीआरएफ के जवान मौके को रवाना हो गए। बताया गया है कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
विज्ञापन


घटनास्थल से करीब 25 मीटर की दूरी पर महाकाली नदी बहती है। इस कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मलबा हटाने के लिए जौलजीबी से एक और जेसीबी भेजी गई है। देर शाम जिला प्रशासन ने घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर सूचना दी कि मलबे में सड़क निर्माण का काम करा रहे ठेकेदार उमेश वल्दिया (36) और उनका मुंशी जीवन बोरा (35) दबे हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने भी दो लोगों के दबे होने की पुष्टि की है। उनकी खोजबीन जारी है। इधर, जिला मुख्यालय से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में एक टीम देर शाम घटनास्थल को रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed