फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Landslide on Degree College Road; traffic disrupted for hours

Pithoragarh News: डिग्री कॉलेज मार्ग पर भूस्खलन, घंटों यातायात प्रभावित

Sun, 09 Aug 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Landslide on Degree College Road; traffic disrupted for hours
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग पर बाड़ीगाड़ के पास शनिवार रात भारी भूस्खलन हुआ। इससे एक विशाल देवदार का पेड़ सड़क पर गिर गया और मार्ग अवरुद्ध हो गया। रात में आवाजाही कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा और पेड़ गिरने से यातायात घंटों प्रभावित रहा। कई गांवों का संपर्क टूट गया और लोगों को पैदल ही अपने घरों को जाना पड़ा। सूचना मिलने पर लोनिवि और फायर कर्मी जेसीबी तथा कटर मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मार्ग पर झूलते पेड़ों को चिह्नित कर हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


दर्जनों गांव के लोग परेशान

डिग्री कॉलेज मार्ग से रायनगर चौड़ी, डैसली, ईड़ाकोट, भुमलाई, नसखोला, खतेड़ा, गल्लगांव सहित अन्य क्षेत्रों के लोग आवाजाही करते हैं। इस मार्ग से कई स्कूलों की बसों का संचालन होता है। डिग्री कॉलेज मार्ग में कई पेड़ खतरनाक स्थिति में हैं। लोगों ने खतरा बने पेड़ों के निस्तारण की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ खतरा बने हुए हैं। बारिश के मौसम में इनके गिरने की आशंका बनी रहती है। संबंधित विभाग को ऐसे सभी पेड़ों को चिह्नित कर समय रहते इनका निस्तारण करना चाहिए, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।

अजय राय, स्थानीय

इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। सड़क किनारे खतरा बने पेड़ों के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यदि समय रहते इन पेड़ों का निस्तारण नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संबंधित विभाग को इस मामले में जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।


शिवराज सिंह, स्थानीय

--

डिग्री कॉलेज मार्ग में शनिवार रात हुए भूस्खलन के दौरान देवदार का एक पेड़ सड़क पर गिर गया था। हादसे के बाद पहाड़ी पर खतरा बने अन्य पेड़ों को लेकर भी एहतियात बरती गई। संबंधित विभाग ने पहाड़ी पर खतरा बने तीन और पेड़ों का निस्तारण कर दिया है। इससे मार्ग पर पेड़ों के गिरने से होने वाले हादसे का खतरा कम हुआ है।

रमेश चंद्र जोशी, रेंजर लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed