फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Landslide from hillside in Munsiyari's Phalyati puts seven families at risk

Pithoragarh News: मुनस्यारी के फल्याटी में पहाड़ी से भूस्खलन, खतरे में आए सात परिवार

Tue, 01 Sep 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Landslide from hillside in Munsiyari's Phalyati puts seven families at risk
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जिले में हुई भारी बारिश मुनस्यारी विकास खंड के फल्याटी के ढीली तोक के ग्रामीणों के लिए आफत बनकर बरसी। बारिश के बाद बीते सोमवार से पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में पहाड़ी के नीचे बसे सात परिवार खतरे में आ गए हैं ।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया कि पहाड़ी पर भूस्खलन होने से गंगोत्री देवी पत्नी प्रेम सिंह, पुष्पा देवी पत्नी आनंद सिंह, तेज सिंह पुत्र नेत्र सिंह, भवान सिंह पुत्र बहादुर सिंह, बलवंत सिंह पुत्र नेत्र सिंह, धर्म सिंह पुत्र नेत्र सिंह, हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह के मकानों पर आपदा का खतरा मंडरा गया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं इससे खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी पर बोल्डर भी अटके हैं जो बड़ी घटना का कारण बन सकते हैं। ऐसे में सभी ग्रामीणों में दहशत है और वे रात में ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर गांव की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। वहीं राजस्व उप निरीक्षक परवेज अंसारी ने कहा कि ढीली तोक का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

----------------------
जामिर पानी में घर के आंगन में गिरा विशालकाय बोल्डर, दो परिवार शिफ्ट
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। रज्यूड़ा ग्राम सभा के जामिरपानी में मंगलवार को पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर घर के आंगन में गिरा। इससे आंगन और शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से कोई भी इस बोल्डर की चपेट में नहीं आया इससे बड़ी घटना होने से बच गई। प्रभावित हरीश प्रसाद पुत्र कालू राम और दीपक कुमार पुत्र खड़क राम ने बताया कि पहाड़ी पर अब भी कई बोल्डर अटके हैं इनके गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में हमें परिवार की चिंता में अपना घर छोड़कर पड़ोसियों के यहां शरण लेनी पड़ी है। दोनों परिवार पड़ोसियों के यहां शिफ्ट हुए हैं। पीड़ितों ने क्षेत्र के पटवारी को घटना की सूचना दी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने कहा कि जल्द टीम जामिरपानी पहुंचकर हालात का जायजा लेगी। इसके बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
प्राथमिक विद्यालय शेराघाट की सुरक्षा दीवार ढही, खतरा
गणाई गंगोली। भारी बारिश से प्राथमिक विद्यालय शेराघाट की सुरक्षा दीवार ढहने से भवन खतरे में आ गया है। ग्राम प्रधान हरीश डसीला ने कहा कि यदि सुरक्षा के इंतजाम नहीं हुए तो विद्यालय भवन के साथ ही विद्यार्थियों को खतरा हो सकता है। उन्होंने इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को देकर शीघ्र सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। संवाद
-------------
दूनाकोट में बारिश से एक मकान क्षतिग्रस्त
डीडीहाट। विकासखंड के दूनाकोट में भारी बारिश से गोविंद राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर के भीतर रखा राशन, कपड़े सहित अन्य सामान मलबे में दब गया इससे प्रभावित को खासा नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को देकर प्रभावित को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं एसडीएम खुशबू पांडे ने कहा कि टीम को भेजकर नुकसान का आंकलन कर लिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------
जीआईसी सल्ला चिंगरी में खेल मैदान की दीवार टूटी
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से सटे सल्ला चिंगरी में जीआईसी की सुरक्षा दीवार भारी बारिश से टूट गई। ऐसे में खेल मैदान के साथ ही विद्यालय भवन खतरे में आ गया है। प्रधान रिंकू देवी ने बताया कि यदि सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो खेल मैदान के साथ विद्यालय भवन आपदा की भेंट चढ़ जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जल्द ही सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed