फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Land for vegetable market could not be found in Pithoragarh for 10 years

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सब्जी मंडी के लिए 10 साल से नहीं मिल सकी जमीन

Sat, 07 Feb 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Land for vegetable market could not be found in Pithoragarh for 10 years
पिथौरागढ़ नगर में मंडी न होने से गांधी चौक में इस तरह सड़क पर बैठकर कारोबार कर रहे हैं सब्जी का
पिथौरागढ़। नगर में सब्जी मंडी अस्तित्व में लाने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। सब्जी मंडी न होने से कारोबारी सड़क और गलियों में कारोबार करने के लिए मजबूर हैं। हैरानी है कि एक दशक बाद भी सब्जी मंडी के जमीन नहीं तलाशी जा सकी है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में सब्जी मंडी धरातल पर उतारने के दावे पिछले एक दशक से किए जा रहे हैं। इसके लिए जमीन तलाशने की बात हो रही है लेकिन आज तक कहीं भी मंडी के लिए जमीन नहीं मिल सकी है। ऐसे में इसे अस्तित्व में लाने के दावे और प्रयास हवाई साबित हुए हैं। मंडी न होने से कारोबारियों के साथ ही स्थानीय काश्तकारों को कारोबार करने के लिए उचित स्थान नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

नगर के गांधी चौक पर कारोबारी और काश्तकार कच्ची फड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि मंडी बन जाने से स्थानीय काश्तकारों को भी अपने उत्पाद बेचने के लिए उचित स्थान मिलता और इसका उचित मूल्य मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क तक सब्जी की दुकान लगाने से पैदल चलना भी हो रहा है मुश्किल
सब्जी कारोबार का गांधी चौक केंद्र है। यहां पर्याप्त जगह न होने से कारोबारियों और किसानों के लिए सड़क पर बैठकर कारोबार करना मजबूरी है। ऐसे में जगह की कमी से राहगीरों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। नगर निगम बनने के एक साल भी मंडी का अस्तित्व में न आना कई सवाल खड़े कर रहा है।
बोले कारोबारी

सब्जी मंडी बेहद जरूरी है जो स्थानीय बाजार के आसपास ही बननी चाहिए। नगर के मुख्य बाजार से दूर सब्जी मंडी बनाए जाने से खरीदार नहीं पहुंच पाएंगे और फिर से सब्जी विक्रेताओं को मुख्य बाजारों में ही सब्जियां बेचने का विकल्प बचेगा। - बलबंत सिंह महर व्यवसाई, गांधी चौक
गांधी चौक से लगे नेहरू पार्क में सब्जी मंडी के लिए जगह विकसित की जा सकती है। सब्जी मंडी मुख्य बाजार के पास ही रहेगी तो सब्जी विक्रेता और खरीदार दोनों को ही सुविधा होगी। मंडी की अधिक जरूरत है। - राहुल जोशी, सब्जी विक्रेता, गांधी चौक
सब्जी मंडी बने तो सभी का फायदा है लेकिन यह मुख्य बाजार से दूर नहीं होनी चाहिए। मुख्य बाजार से सब्जी मंडी दूर होने पर लोग यहां तक नहीं आ पाएंगे। - रेहान अंसारी, सब्जी विक्रेता, गांधी चौक
गांधी चौक पर बढ़ रही दुकानों, फेरी वालों की संख्या और भीड़ के दबाव को देखते हुए सब्जी मंडी अस्तित्व में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। - राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़

--
सब्जी मंडी के लिए वड्डा टैक्सी स्टैंड के पास देवसिंह मैदान के गेट पर काफी जगह है। इस स्थान पर सब्जी मंडी के साथ मांस की दुकानें संचालित करने का सुझाव व्यापार मंडल ने नगर निगम को दिया है। सब्जी मंडी बनने से कारोबारियों और खरीदारों को सहूलियत होगी। - तपन रावत, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed