{"_id":"692f43245d6598e4b80e9be7","slug":"lakshita-doval-first-in-general-knowledge-exam-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-135431-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सामान्य ज्ञान परीक्षा में लक्षिता डोभाल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सामान्य ज्ञान परीक्षा में लक्षिता डोभाल प्रथम
Wed, 03 Dec 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) । राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल जाड़ापानी में पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक दीप चंद्र पाठक और सहायक अध्यापक राजेंद्र जोशी ने बच्चों को प्रदूषण नियंत्रण की जानकारी दी। बच्चों को उद्योग और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने, स्वच्छ हवा-पानी आदि के बारे में बताया गया। सामान्य ज्ञान परीक्षा में लक्षिता डोभाल प्रथम, हर्षिता मियांन द्वितीय और आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन विज्ञान शिक्षक किशोर कुमार जोशी ने किया। संवाद
विज्ञापन