फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   labourers in trouble due to lockdown

लॉक डाउन से पिथौरागढ़ में मजदूर परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
labourers in trouble due to lockdown
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट के बाहर पास के लिए जुटी भीड़। - फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़। कोरोना की आशंका को देखते हुए पिथौरागढ़ में प्रशासन ने शक्ति दिखानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को आम लोगों की सुविधा के लिए दुकानें सुबह 7:00 बजे से दिन में 1:00 बजे तक खुली रहीं। इस दौरान लोगों ने घरों से निकलकर आटा, दाल चावल, सब्जी और फल सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की। 1:00 बजे बाद शहर की सड़कें फिर से सुनसान हो गईं। हालांकि, लॉकडाउन के चलते जो लोग घरों को नहीं लौट पाए थे, अब भी अपने अपने घरों को लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं। ऐसे लोग शुक्रवार को भी बड़ी तादाद में कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां पर उन्होंने जिलाधिकारी के सामने वाहन परमिट के लिए गुहार लगाई।
पिथौरागढ़ में अभी भी मजदूर बहुत बड़ी तादाद में फंसे हुए हैं। इनमें झारखंड बिहार और बहराइच के हजारों मजदूर हैं। इन मजदूरों को तमाम संगठनों के लोग भोजन करा रहे हैं लेकिन ये मजदूर घरों को लौटने को लेकर काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed