{"_id":"699f31634311a6a416088c0f","slug":"laborer-burnt-to-death-in-suspicious-circumstances-in-bangapani-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138746-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंगापानी में मजदूर की संदिग्ध हालात में जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंगापानी में मजदूर की संदिग्ध हालात में जलकर मौत
Wed, 25 Feb 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी(पिथौरागढ़)। कस्बे में बीआरओ के हॉटमिक्स प्लांट में काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बंगापानी बाजार में बीआरओ सड़क पर पैच वर्क कर रहा है। रामपुर के मजदूरों को काम सौंपा गया है। पैच वर्क के लिए बाजार के पास हॉटमिक्स प्लांट लगाया गया हैं। प्लांट में काम करने वाले लाल सिंह (35) की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। बुधवार सुबह संबंधित ठेकेदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पूछताछ की।
लाल सिंह के साथ रहने वाला साथी कृष्णा कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। सीओ केएस रावत ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक का साथी सिर्फ कपड़ों में आग लगने की बात ही बता पाया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा।