स्पोर्ट्स कॉलेज बना फुटबाल का चैंपियन: देवसिंह मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में कुमौड़ की टीम रही उपविजेता
पिथौरागढ़ देवसिंह मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का स्पोर्ट्स कॉलेज चैंपियन बना। रोमांचक मुकाबले में उसने कुमौड़ को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया
विस्तार
पिथौरागढ़ देवसिंह मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का स्पोर्ट्स कॉलेज चैंपियन बना। रोमांचक मुकाबले में उसने कुमौड़ को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। बारिश के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी जोर आजमाइश की।
शुक्रवार को देवसिंह मैदान में आयोजित स्व.देव सिंह चंचल सिंह बिष्ट मालदार चल बैयजंती फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का डीएम विनोद गोस्वामी ने शुभारंभ किया। एफसी कुमौड़ और स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। पहले हॉफ में कुमौड़ ने एक गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। विपक्षी टीम स्पोर्ट्स कॉलेज ने भी एक गोल कर मैच बराबर कर दिया। मैच समाप्ति से पहले स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने दूसरा गोल दागकर ट्राफी अपने नाम की और कुमौड़ को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। मुख्य अतिथि डीएम विनोद गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने विजेता टीम को 51,000, उपविजेता टीम को 25,000 रुपये पुरस्कार राशि और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
ये पढ़ें- Haldwani: युवती के घर विशेष समुदाय का युवक मिलने से हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा, दुकान-घर में की तोड़फोड़
माही खड़ायत ने रेफरी की भूमिका निभाई। महेंद्र सिंह मेहता ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। बारिश के बाद भी मैच का आनंद लेने दर्शकों की खासी भीड़ जुटी रही। आयोजक रविंद्र सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सिद्धिराज सिंह बिष्ट, बहादुर चंद, किरन महर, नीरज तगाड़ी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई लोग शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.