फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kumaon shivering with cold due to rain and snowfall

बारिश और बर्फबारी से ठंड से कांपा कुमाऊं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kumaon shivering with cold due to rain and snowfall
गर्ब्यांग में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है मौसम खुशनुमा हो गया। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला/मुनस्यारी/चंपावत। पंचाचूली में चार फुट और दारमा घाटी के 14 गांवों में दो फुट से अधिक बर्फबारी हुई है। हिमपात और बारिश के बाद से निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम खराब होने से कम ही लोग घरों से निकले। बाजारों में भी दोपहर बाद भीड़भाड़ कम हो गई। व्यास घाटी के सात गांवों में दो से चार फुट तक हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

गर्ब्यांग निवासी महिराज गर्ब्याल ने बताया कि वर्तमान में व्यास घाटी के बुदी, गर्ब्यांग, नप्लचू, गुंजी, नांबी, रोंगकांग के पांच से 10 परिवार के लोग रोजगार और बीआरओ के सड़क निर्माण कार्य के कारण गांवों में ही रह रहे हैं। बर्फबारी से सीमा के सुरक्षा में लगे सेना, आईटीबीपी, एसएसबी के अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान रोंगकांग अंजू रौंकली और गुंजी सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि मंगलवार शाम से हल्की बूंदाबांदी के साथ गांवों में दो फुट तक और पहाड़ों पर चार फुट तक बर्फबारी हुई। लगातार मौसम खराब होने से बीआरओ को सड़क निर्माण कार्य में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

धारचूला में मंगलवार रात से हल्की बूंदाबांदी के बाद से आसमान में बादल छाए हैं। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, नाग्निधूरा, खलियाटॉप में बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। लगातार दो दिन से हो रही बर्फबारी और बारिश से पूरा मुनस्यारी क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिला मुख्यालय में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे। शाम करीब पांच बजे मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव और ऊनी कपड़ों का सहारा लिया। बुधवार को चंपावत में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम पांच दर्ज किया गया।

कालामुनि और बलांति में गिरी बर्फ
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मुनस्यारी के कालामुनि और बलांति ईको पार्क में बर्फबारी शुरू हो गई है। मुनस्यारी में बर्फबारी के बाद बुधवार शाम न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री और अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुनस्यारी नगरीय क्षेत्र में बारिश के साथ-साथ हल्की बर्फबारी हो रही है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेेेत्रों में भी बारिश जारी है। बारिश के बाद ठंड में काफी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed