{"_id":"6a5d068339507690ee0492b9","slug":"kritika-aarushi-shivansh-and-arjit-won-badminton-matches-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-144514-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कृतिका, आरूषि, शिवांश और अर्जित ने जीते बैडमिंटन मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कृतिका, आरूषि, शिवांश और अर्जित ने जीते बैडमिंटन मुकाबले
Sun, 19 Jul 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सेवा पखवाड़ा के तहत पिथौरागढ़ के सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से बैडमिंटन और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन में कृतिका, आरूषि, शिवांश और अर्जित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीते, वहीं ताइक्वांडो में सुमित, शिवासी और तेज मटियानी ने बाजी मारकर अगले दौर में जगह बनाई।
खेल विभाग की ओर से दो दिवसीय विभिन्न आयु वर्गों में बालक-बालिका जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर 8 बालिका वर्ग में कृतिका ने सिद्धि को 15-10, 15-11 के अंतर से, अंडर-11 वर्ष बालिका वर्ग में आरूषि ने अवनी कश्यप को 15-10, 15-12 तथा अंडर-9 बालक वर्ग शिवांश जोशी ने मदन मेहता को 15-09, 15-12 और अर्चित मेहता ने पारस बिष्ट को 15-10, 15-11 के अंतर से पराजित किया। अरुण बनग्याल उप क्रीड़ाधिकारी की देखरेख में हुए मुकाबलों के निर्णायक भूपेश बिष्ट, दीपांक वर्मा एवं नेहा धौनी रहे।
वहीं ताइक्वांडो मुकाबलों के अंडर-18 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित ने भावेश कुमार को हराया। अंडर-21 भार वर्ग में शिवासी ने लक्ष्यदीप द्विवेदी को तथा अंडर-25 भार वर्ग में तेज मटियानी ने भावेश को पराजित किया। प्रताप सिंह उप क्रीड़ाधिकारी की देखरेख में हुए ताइक्वांडो मुकाबलों के निर्णायक मनोज रावत, धरम सिंह, सर्वनिष्ठा, हर्षिता ग्वासीकोटी रहे।
विज्ञापन
इससे पूर्व प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि अनूप बिष्ट जिला क्रीड़ा अधिकारी, ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबलों की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे।