{"_id":"580f93bc4f1c1b3924bc3182","slug":"kotwal-bordered-on-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने कोतवाल का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने कोतवाल का घेराव किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
कोतवाल का घेराव करते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां कई युवाओं ने मंगलवार को दोपहर बाद कोतवाली जाकर नए कोतवाल नंदाबल्लभ भट्ट का घेराव किया। युवाओं का आरोप है कि कोतवाल ने स्टेशन के आगे वाहन चेकिंग के दौरान युवा दीपक जोशी को थप्पड़ जड़ दिया और गालीगलौज भी की। हालांकि कोतवाल ने इस तरह के आरोपों से साफ इनकार किया है। करीब एक घंटे तक कोतवाली में हुई बातचीत से बाद मामला सुलझ गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह का कहना है कि किसी युवक के साथ अभद्रता नहीं हुई। गलतफहमी को दूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर का कहना है कि युवक दीपक जोशी अपने वाहन से स्टेशन से आगे को जा रहा था। आरोप लगाया कि तभी पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के नाम पर रोका और थप्पड़ मारा। दीपक जोशी ने तत्काल इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। इतने में कई युवा कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल का घेराव कर दिया। कोतवाल ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
खासकर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों, दोपहिया में तीन सवारियों को बैठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। घेराव करने वालों में विनीत पाठक, सूरज महर, कमलेश दानू, शुभम बिष्ट, मोहित पांडे, जितेंद्र चौहान, प्रधान कैलाश जोशी आदि शामिल थे। नए कोतवाल ने दो दिन पहले ही यहां का कार्यभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन