फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kotgadi, Nag, Mostmanu and Thalkedar will be included in the Manaskhand Temple Rosary Mission

Pithoragarh News: मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल होंगे कोटगाड़ी, नाग, मोस्टमानू और थलकेदार

Thu, 12 Feb 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kotgadi, Nag, Mostmanu and Thalkedar will be included in the Manaskhand Temple Rosary Mission
पिथौरागढ़ जिला सभागार में मानस खंड माला समिति की बैठक में मौजूद डीएम और मंदिरों के पदा​धिकारी।
पिथौरागढ़। पूर्व में हाट कालिका और पाताल भुवनेश्वर मंदिर मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल थे। अब जिले के चार अन्य मंदिरों को इसमें शामिल किया गया गया। कोटगाड़ी, नाग, मोस्टमानू और थलकेदार मंदिर का भी अब मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत विस्तारीकरण होगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में मानसखंड मंदिर माला मिशन समिति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि कुमाऊं की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने के साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंदिरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि कोटगाड़ी, नाग, मोस्टमानू और थलकेदार को भी दूसरे चरण में मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने पहले चरण में मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल हाट कालिका धाम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, भीड़ नियंत्रण प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं संपर्क मार्गों की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन पार्किंग स्थल की गुणवत्ता की जांच कर समय पर पूर्ण करने तथा यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने को कहा। महाकाली मंदिर समिति की ओर से मंदिर के समीप अतिरिक्त पार्किंग की मांग पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पाताल भुवनेश्वर में परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। मंदिर समिति अध्यक्ष ने प्रवेश और निकास बढ़ाने, अतिरिक्त शौचालय निर्माण, पार्किंग सुविधा का विस्तार, ऑक्सीजन प्लांट स्थापना एवं एलोपैथिक चिकित्सालय में चिकित्सक की तैनाती की मांग की। बैठक में हाट कालिका मंदिर समिति अध्यक्ष हरगोविंद रावल, मोस्टमानू मेला समिति अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, ललित पंत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed