फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   KMVN's recce team could not reach Adi Kailash due to snowfall

Pithoragarh News: बर्फबारी के चलते आदि कैलाश नहीं पहुंच पाई केएमवीएन की रेकी टीम

Thu, 02 May 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
KMVN's recce team could not reach Adi Kailash due to snowfall
धारचूला के व्यास घाटी ​स्थित कुटी में बर्फबारी के बीच केएमवीएन की रैकी टीम। स्रोत: केएमवीएन
पिथौरागढ़। निचले इलाकों में जहां गर्मी से लोग बेहाल हैं वहीं अभी उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्र में आवास गृहों की रेकी के लिए ज्योलिकांग तक जा रही केएमवीएन की टीम भारत-चीन सीमा पर 12000 फुट की ऊंचाई पर बसे आखिरी गांव कुटी से आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन

केएमवीएन मुख्यालय नैनीताल के निर्देश पर 26 अप्रैल को अवर अभियंता गिरीश चंद्र भट्ट और पर्यटक आवास गृह धारचूला के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम गुंजी पहुंची। भट्ट ने बताया कि अगले दिन वह वाहन से कुटी पहुंचे। इसी बीच अचानक मौसम खराब हो गया और भारी बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फ में सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया। इसके चलते वह कुटी से करीब 18 किमी आगे आदि कैलाश (ज्योलिकांग) तक नहीं पहुंच पाए। वहां से काफी बर्फबारी के चलते टीम को मुश्किल हालातों में अपने वाहन को गुंजी की ओर लाना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाभीढांग में भी बर्फबारी हुई। भट्ट ने बताया कि गुंजी, बूंदी, नाभीढांग में आवास गृहों की मरम्मत की जानी है। बता दें कि 13 मई से केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन की यात्रा शुरू होनी है। इसके लिए काफी संख्या में पर्यटकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अभी कुछ दिन पूर्व ही ग्रिफ ने जेसीबी से कुटी से ज्योलिंकांग के बीच बर्फ हटाई थी। यदि उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी इसी तरह होती रही तो यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ज्योलिंकांग में की जानी है पानी की व्यवस्था
पिथौरागढ़। केएमवीएन की रैकी टीम को ज्योलिकांग (आदि कैलाश) में यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी है। पूर्व में यहां छोटी पेयजल लाइन बिछाई गई थी। केएमवीएन के जेई गिरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि पार्वती सरोवर के नीचे स्थित स्रोत से बड़ी लाइन बिछाई जानी है लेकिन बर्फबारी के चलते वहां तक पहुंचना संभव नहीं हो पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed