फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Klia Top Snow also showed Patrij

खलियाटॉप में स्नो पाट्रिज भी नजर आया

Mon, 04 Jan 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,दीपक उप्रेती /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,दीपक उप्रेती /पिथौरागढ़ Updated Mon, 04 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Klia Top Snow also showed Patrij
खलियाटॉप में कई हिमालयी पक्षियों की मौजूदगी है। 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप में स्नो कॉक के अलावा एक नया हिमालयी पक्षी भी नजर आया है। इसे बर्ड वॉचरों ने स्नो पाट्रिज दिया है। आमतौर पर झुंड में रहने वाला औसत कद का यह पक्षी खतरा होने पर ही भागने की कोशिश करता है। स्नो पाट्रिज की जितनी भी गतिविधियां नजर आईं, उसके अनुसार यह झुंड में ही दिखता है। बहुत कम ऊंचाई तक उड़ान भरने वाले इस पक्षी के लिए भी खतरे बहुत है।
विज्ञापन

खलियाटॉप में बर्ड वाचिंग कर रहे राजेश पंवार ने बताया कि स्नो पाट्रिज बेहद खूबसूरत, स्वभाव से शर्मीला पक्षी है। यह 3500 मीटर से नीचे नजर नहीं आता। जब उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फ कम होती है तो यह पंचाचूली के बेस तक पहुंच जाता है। उन्होंने बताया कि खलियाटॉप में पहली बार बर्ड वाचिंग हुई है और पहली बार में ही बेहतर परिणाम सामने आए हैं। पिछले पांच दिनों से चल रही बर्ड वाचिंग के दौरान मोनाल, स्नो कॉक जैसे पक्षियों के अलावा स्नो पाट्रिज भी नजर आया है।
विज्ञापन

बर्ड वाचिंग टूर को आर्गेनाइज करने वाले सुरेंद्र पंवार ने बताया कि सोशल मीडिया में अब खलियाटॉप में पक्षियों की मौजूदगी के प्रमाण मिल गए हैं। आने वाले समय में इस क्षेत्र में ज्यादा संख्या में वाचरों के पहुंचने की उम्मीद है। पुणे, दिल्ली के कई वाचरों ने इस बारे में संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य हिमालय में मिलते हैं छोटे पक्षी
मध्य हिमालय में सिंटोला (मैना), कबूतर, घुघुती जैसे पक्षियों की बड़ी संख्या नजर आ जाती है। एक बार गौरेया गायब होने लगी थी, फिर से उनकी मौजूदगी ने पक्षी प्रेमियों को राहत दी है। कौए, चील भी काफी संख्या में दिख जाते हैं। बर्ड वाचरों ने मध्य हिमालय के बजाए उच्च हिमालयी क्षेत्र का ही चयन किया है।


जैव विविधता के लिए अच्छा संकेत
युवा प्रकृतिप्रेमी सुरेंद्र पंवार का कहना है कि हिमालयी क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के नजर आना जैव विविधता संरक्षण के लिहाज के काफी अच्छा है। इन पक्षियों को अपने रहने लायक माहौल मिल जाता है और उनको भोजन के लिए पर्याप्त साधन भी उपलब्ध हो जाते हैं। इसे अच्छा संकेत माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed