{"_id":"6ae8cd84f01c29ca260d75d5","slug":"kiwi-festival-today-farmers-from-five-districts-to-participate-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-146407-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आज कीवी महोत्सव, पांच जिलों के किसान होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आज कीवी महोत्सव, पांच जिलों के किसान होंगे शामिल
Mon, 02 Nov 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के किसानों को कीवी उत्पादन की आधुनिक तकनीक और विपणन की जानकारी देने के लिए मंगलवार तीन नवंबर को जिला सभागार में कीवी महोत्सव आयोजित होगा। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में होने वाले महोत्सव में चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल के किसान प्रतिभाग करेंगे।
जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि बागेश्वर के प्रसिद्ध कीवी उत्पादक और कीवी मैन भगवान सिंह कोरंगा किसानों को पौध प्रबंधन, उत्पादन तकनीक, रोग नियंत्रण और विपणन की जानकारी देंगे। किसान उनसे सीधे अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं पर संवाद भी कर सकेंगे। महोत्सव में उत्कृष्ट कीवी उत्पादों की प्रतियोगिता होगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले उत्पादकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कीवी और स्थानीय फल उत्पादों की प्रदर्शनी और सीधे बिक्री की व्यवस्था रहेगी। उद्यान विभाग ने कीवी उत्पादकों और इसकी खेती शुरू करने के इच्छुक किसानों से महोत्सव में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।