फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kinigadh Leopard attacked by teens

किनीगाड़ में तेंदुए ने किया किशोर पर हमला

Thu, 09 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Kinigadh Leopard attacked by teens
तेंदुए के हमले में घायल रमेश बोरा - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ तहसील के किनीगाड़ में तेंदुए ने एक किशोर पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। किशोर के चिल्लाने और लोगों के हो-हल्ले के बाद तेंदुआ भागा। थोड़ी सी देर होने पर किशोर की जान जा सकती थी। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने घायल किशोर को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


किनीगाड़ निवासी नेपाल मूल के गमी लाल बोरा का पुत्र रमेश बोरा (17) बृहस्पतिवार सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए पास के ही गधेरे में गया था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। रमेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हो-हल्ला किया, तेंदुए के ऊपर पत्थर बरसाए, तब जाकर तेंदुए ने रमेश को छोड़ा। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पूर्व पंचायत अध्यक्ष बोहरा को दी। बोहरा जिला मुख्यालय से अपना वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। जख्मी किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


रमेश के हाथ और जांघ में गहरे जख्म हैं। बोहरा ने बताया कि किशोर को जख्मी करने के बाद भी तेंदुआ घटनास्थल के आसपास बना रहा। उसकी हरकतों से प्रतीत हो रहा है कि वह आदमखोर हो गया है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल तेंदुए को पकड़ने और जख्मी बालक के इलाज के लिए आर्थिक मदद देने की मांग की है। कहा है कि तेंदुए के आतंक से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के आतंक से सुरखाल क्षेत्र में भय
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सुरखाल क्षेत्र में दिनदहाड़े कई तेंदुए दिखने और मवेशियों को निवाला बनाने से लोग भयभीत हैं। ग्राम प्रधान शोबन सिंह, नीरज सिंह, पुष्कर सिंह, रमेश सिंह, शेखर पंत, रघु राम, विनोद प्रसाद आदि ने डीएफओ को भेजे ज्ञापन में कहा कि सुरखाल के तल्लीगाड़, कमद, घट्यूड़ी, भुनार, गढ़तिर क्षेत्र में दिनदहाड़े दो-तीन तेंदुए दिख रहे हैं। कई मवेशियों को तेंदुए ने निवाला बना दिया है। कहा कि चार साल पहले इसी इलाके में एक बालिका को मार डाला था। इन लोगों ने बताया कि तेंदुओं के आतंक से लोग भयभीत हैं। इन लोगों ने डीएफओ से तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed