फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Killed her husband by cutting off his private part

निजी अंग काटकर पति को मौत के घाट उतारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Killed her husband by cutting off his private part
Killed her husband by cutting off his private part
पिथौरागढ़। दिगांस गांव में एक महिला ने अपने पति का निजी अंग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि वह रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आ गई थी। राजस्व पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वारदात 13 फरवरी की है। राजस्व पुलिस के अनुसार कोटली पट्टी दिंगास गांव निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र राम चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। उसका पत्नी सुनीता देवी से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि सुनीता ने ब्लेड से जितेंद्र राम का निजी अंग काट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सुनीता की बेटी ने मां की हरकत को देख लिया था और इसकी जानकारी अपनी चाचा को दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुनीता को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सुनीता का आरोप है कि जितेंद्र राम उसे हर रोज प्रताड़ित करता था। उसने कई बार मारपीट भी की थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। यह भी आरोप लगाया कि घटना के दिन वह शराब पीकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे ग्रामीण
पिथौरागढ़। दिंगास गांव में ग्रामीण जितेंद्र राम का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। सभी तैयारियां होने के बाद ग्रामीण डर गए। इसके बाद उन्होंने राजस्व पुलिस को मामले की जानकारी दी। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार किया।

कोटली पट्टी दिगांस गांव में एक महिला ने ब्लेड से पति का निजी अंग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। - पंकज चंदोला, तहसीलदार पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed