फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Khatigaon woman injured in leopard attack.

तेंदुए के हमले में खतीगांव की महिला घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Khatigaon woman injured in leopard attack.
घायल गोविंदी देवी। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। खतीगांव में तेंदुए के हमले में एक महिला घायल हो गई। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक सप्ताह के भीतर तेंदुए का यह दूसरा हमला है। आबादी में घुसकर दिन दहाड़े हमला करने से ग्रामीण भयभीत हैं। शनिवार की सुबह खतीगांव निवासी गोविंदी देवी (45) अन्य महिलाओं के साथ खेतों में जा रही थी। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। गोविंदी देवी ने दरांती से वार कर तेंदुए का मुकाबला किया। इसके बावजूद तेंदुए के पंजे से उनके सिर में गहरा जख्म हो गया। पास ही मौजूद सरपंच गोविंद सिंह और अन्य महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका उपचार किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह बोहरा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हाल जाना। उन्होंने कहा कि गांव में लगातार तेंदुआ घूम रहा है। एक सप्ताह में दो बार लोगों पर हमला हो चुका है। उन्होंने घायल महिला को मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed