फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kharkdauli village DM inspection Amrit Sarovar

Pithoragarh News: अमृत सरोवर सूखा मिलने पर भड़कीं डीएम

Wed, 29 Mar 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kharkdauli village DM inspection Amrit Sarovar
पिथौरागढ़। डीएम ने खनन प्रभावित क्षेत्र मूनाकोट विकासखंड के खर्कदौली गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उनसे सड़क पर डामकरीकरण, जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग की। डीएम ने मड़मानले सड़क के पास बने अमृत सरोवर के सूखा होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीडीओ को डीपीआर की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम रीना जोशी बुधवार को खर्कदौली गांव पहुंचीं। प्रधान कुंडल महर के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने डीएम से शहीद हरीश गुरुंग सड़क पर छुरमलगांव-गाड़गांव तक डामरीकरण और नाली निर्माण की मांग की। डीएम ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत सड़क का डामरीकरण और नाली निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


प्रधान ने गांव के निर्माणाधीन बरात घर और लक्षैर मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों की द्वितीय किश्त जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने राउमावि गाड़गांव की छत टपकने की शिकायत की जिसके बाद डीएम ने विद्यालय भवन का निरीक्षण कर छत तुड़वाकर टिनशेड से निर्माण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद डीएम प्राथमिक विद्यालय सेठीगांव पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम को मिड-डे-मील के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने विद्यालय में कम छात्र उपस्थिति पर भी नाराजगी जताई और शिक्षकों को छात्र उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और सवाल करवाकर भी देखें। ध्वज मंदिर मार्ग पर मड़मानले क्षेत्र में स्थित अमृत सरोवर (तालाब) सूखा मिलने पर डीएम भड़क गईं।

उन्होंने डीडीओ को फोन पर तालाब निर्माण की डीपीआर की जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जब तालाब में पानी एकत्रित होने के लिए कोई जलस्रोत नहीं है तो इस तालाब की डीपीआर क्यों बनाई गई। इसके अलावा डीएम से खेल मैदान बनाने, स्ट्रीट लाइट लगाने, सिंचाई नहर की मरम्मत करने की मांग की गई।


ट्रैकिंग रूट और तिलचौरी में गेट निर्माण की मांग
पिथौरागढ़। ग्रामीणों ने डीएम से ध्वज मंदिर के लिए दो किमी ट्रैकिंग रूट बनाने और तिलचौरी के पास ध्वज मंदिर के लिए गेट बनाने की मांग की। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ध्वज मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed