फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Khampa community wished for happiness and peace

खम्पा समुदाय ने की सुख शांति की कामना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Khampa community wished for happiness and peace
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के सुकौली में स्थित में झांपलगिं गोंफा में खम्पा समुदाय के लोगों ने लोसर (नया साल) धूमधाम से मनाया। विश्व शांति और सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

बुधवार को डोग्पासीसे पर्व को उत्साह के साथ मनाया गया। बौद्ध गुरु लामा चाम्बा रिनजिन और शिष्य कुजांग समेत अन्य लोगों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। क्षेत्र की सुख समृद्धि के साथ ही विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। एक दूसरे को पर्व की बधाई दी गई। पुरुष, महिलाएं और बच्चे पारंपरिक छुआ पांगजिन वेशभूषा में नजर आए। मीठे और नमकीन चावल, नमकीन चाय, मो-मो, आलू के पकवान प्रसाद के रूप में सभी को खाने के लिए दिए गए। इससे पहले घरों से बनाई गई छांग के साथ ही मिठाई भगवान को चढ़ाई गई। दिनेश सिंह खम्पा ने बताया कि आज के दिन सबसे पहले घरों फिर बौद्ध मठ में ध्वज पताकाएं लगाई जाती हैं। इसमें नीला, सफेद, लाल, हरा, पीला ये पांच रंग होते हैं। जो आसमान, बादल, जीव-जंतुओं, प्रकृति और धरती का प्रतीक हैं। वर्तमान में हरियाली का मौसम होने के कारण हरेला पर्व भी मनाया जाता है। कार्यक्रम में नारायण सिंह, केशर सिंह, दौलत, श्याम सिंह खम्पा, पान सिंह खम्पा, दिनेश सिंह, सुनील सिंह, सोबन सिंह, फूर्बु सिंह, राजेंद्र सिंह, पूनम, सोना, मोनिका समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed