फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Khampa Community Losar Festival

Pithoragarh News: खम्पा समुदाय ने धूमधाम से मनाया लोसर पर्व

Fri, 24 Feb 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 24 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Khampa Community Losar Festival
पिथौरागढ़ के झांपलिंग गोंपा (मठ) में लोसर पर्व पर पारंपरिक पोशाक पहने महिलाएं। संवाद
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के सुकौली स्थित झांपलिंग गोंपा में खम्पा समुदाय ने शुक्रवार को लोसर पर्व (नया साल) धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन


झांपलिंग गोंपा को वैदिक मंत्र के साथ पताकाओं से सजाया गया। बौद्ध गुरु लामा चांबा रिनजिन ने मंत्रों का उच्चारण कर विधिवत पूजा अर्चना की। खम्पा समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को लोसर पर्व की बधाई दी। महिलाएं पारंपरिक छुआ पांगजिन वेशभूषा में नजर आईं। मीठे और नमकीन चावल, नमकीन चाय, मोमो समेत कई तरह के पकवान का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


इससे पहले लोग अपने घरों से छंग, मिठाई, खजूर बनाकर लाए। इन्हें भगवान बुद्ध को चढ़ाया गया। इस मौके पर चंद्र सिंह, पम्मी खम्पा, पुष्पा, टस्सी डोलमा, आनी कुजांग, मनोज खिमाल, सुनील खम्पा, मनोज खम्पा, दिनेश सिंह खम्पा, टुंडूप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पताकाओं को जलाने से होता है मंत्रों का प्रवाह
पिथौरागढ़। बुजुर्ग चंद्र सिंह खंपा ने बताया कि पुराने वैदिक मंत्रों की पताकाओं को जलाया जाता है। जलाने से मंत्रों का प्रवाह होता है जो पूरे क्षेत्र में सुख-समृद्धि का काम करते हैं। बच्चे, महिलाएं और युवा पर्व को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed