{"_id":"5be9b8ddbdec22696f009588","slug":"khaalee-atm-ne-logon-ko-rulaaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली एटीएम ने लोगों को रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली एटीएम ने लोगों को रुलाया
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के एटीएम में सोमवार को भी कैश की किल्लत बनी रही। एटीएम में कैश किल्लत के कारण बैंकों में लोगों की भीड़ लगी रही।
सोमवार को भी अधिकांश एटीएम में कैश नहीं था। कैश नहीं होने से पर्व मनाने के बाद शहरों की ओर लौट रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिवाली से पहले भी नगर के एटीएम में कैश की किल्लत थी। दिवाली में एसबीआई सहित अन्य सभी बैंकों ने कैश डाला था, लेकिन दिवाली पर्व में कैश समाप्त हो गया।
सोमवार को भी नगर के अधिकांश एटीएम शोपीस बने रहे। एटीएम में कैश न होने से लोगों को बैंकों का सहारा लेना पड़ा। एसबीआई की मुख्य शाखा के साथ ही अन्य बैंकों में लोगों की भीड़ लगी रही। एटीएम खाली होने से लोग भटकते रहे। शहर के सारे एटीएम खंगालने के बाद लोग मायूस होकर घर को लौट गए। लोगों को उधारी से काम चलाना पड़ा।