{"_id":"5c3f6529bdec22732c13ef51","slug":"kedareshwar-mela-sings-a-lot-in-jhanda-and-chanchari","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारेश्वर मेले में खूब गाए झोड़ा और चांचरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारेश्वर मेले में खूब गाए झोड़ा और चांचरी
Wed, 16 Jan 2019 10:38 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग के केदारेश्वर मंदिर में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी केदाश्वर मंदिर में उत्तरायणी मेले की धूम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा। वहीं दूसरी ओर झोड़ा-चांचरी खेलों का मेलार्थियों ने खूब आनंद उठाया।
उत्तरायणी मेले का उद्घाटन सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौतेला ने किया। उन्होंने कहा कि मेले के संरक्षण और आर्थिक अनुदान दिलाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। मेले में आए आसपास के ग्रामीणों ने मंदिर में सुख, समृद्धि और शांति के लिए पूजा-अर्चना की। रात में मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। पर्वतीय कला केंद्र के अध्यक्ष हेम राज बिष्ट के नेतृत्व में लोक गायकों ने छपेली लोकगीत ‘सुर-सुर व्याल हिमालय का मां’ प्रस्तुत की।
जूनियर किशोर कुमार ने ‘कि पग घुंघरू बांध मीरा नाची’ गीत से खूब वाहवाही लूटी। मेले में दूर-दराज से आए व्यापारियों ने अपने स्टॉल लगाए थे। संचालन नानू बिष्ट ने किया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष राकेश चंद, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भवान सिंह, दयाकृष्ण भट्ट, रणजीत सिंह मेहरा, नारायण सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह खनका, संजय खनका, खीम सिंह, जगदीश सिंह, कुंदन बोरा, विवेक चंद, योगेंद्र, हर दत्त भट्ट, गायक कमल नयन, महेश जगरिया, धीरज कुमार, रेखा लोहिया, ज्योति टम्टा, इंदिरा चुफाल, योगेश बोरा, विक्रम कुमार, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीणा महादेव मंदिर में मेले का समापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। सेराघाट बीणा महादेव मंदिर में उत्तरायणी मेले का समापन हो गया है। इस मौके पर छात्र-छात्राआें और सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी थे। उन्होंने पर्यटक आवास गृह खोलने की घोषणा की। मेला समिति अध्यक्ष मोहन जोशी ने बताया कि सांसद और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने मेला स्थल निर्माण और बैठने की व्यवस्था के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। मेले के दौरान दर्पण कला मंच, संस्कृति कला केंद्र, देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति अल्मोड़ा के कलाकारों और देव नागरिक विद्यापीठ के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। लोकगायक देवेंद्र ने ‘जलैबी को डाबा रूमाझूमा’ गीत पेश किया। मेले में मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, हल्द्वानी, रामनगर से आए व्यापारियों ने अपने स्टॉल लगाए। शांति व्यवस्था को देखते हुए मदिरा की दुकान बंद रही। इस मौके पर रविंद्र बनकोटी, राजेंद्र उपाध्याय, जगजीवन प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, संजय डसीला, हरीश डसीला, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो