फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kapkot resident woman and man died after falling into car ditch

Pithoragarh News: कार खाई में गिरी कपकोट निवासी महिला-पुरुष की मौत

Tue, 27 Jun 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Jun 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kapkot resident woman and man died after falling into car ditch
होकरा सड़क से खाई में गिरकर क्षतिग्रस्त कार। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। मसूरीकांठा-होकरा मोटर मार्ग में कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बागेश्वर के कपकोट तहसील के सीरी गांव निवासी महिला, पुरुष की मौत हो गई। कार उसी स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुई जहां 22 जून को 10 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मसूरीकांठा-होकरा मोटर मार्ग पर राशन गोदाम के समीप एक अल्टो कार संख्या यूके 06एएन 5659 लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार खाई में गिरने की सूचना मिलने पर नाचनी, क्वीटी सहित अन्य थानों से पुलिस टीम और एसडीआरएफ जवानों की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने करीब 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया।
विज्ञापन

हादसे मेें कार सवार खुशाल सिंह (40) वर्ष पुत्र राम सिंह और यमुना देवी (30) वर्ष पत्नी प्रकाश सिंह निवासी सीरी कपकोट बागेश्वर की मौत हो चुकी थी। दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद गहरी खाई से सड़क तक पहुंचाया गया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम लाए गए। घटना की सूचना के बाद कपकोट से दोनों मृतकों के परिजन भी तेजम पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो एक दिन पहले ही क्षेत्र में आए गए थे खुशाल और यमुना
नाचनी। हादसे में मृत खुशाल सिंह और यमुना देवी तीन दिन से लापता थे। बताया जा रहा है कि यमुना देवी के पति ने खुशाल सिंह पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कपकोट थाने में तहरीर दी थी। घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने इस कार को सोमवार की शाम को मसूरीकांठा-होकरा मार्ग पर देखा था। इससे माना जा रहा है कि दोनों कपकोट से कार में बैठकर पिथौरागढ़ के तेजम क्षेत्र में आ गए होंगे। संवाद

मसूरीकांठा-होकरा-नामिक सड़क पर प्रतिबंधित है आवागमन

पिथौरागढ़। मसूरीकांठा-होकरा सड़क पर पिछले सप्ताह कार दुर्घटना में 10 लोगों की मौत के बाद चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए पीएमजीएसवाई ने चेतावनी बोर्ड लगाया है। प्रतिबंध के बावजूद बुधवार की सुबह मसूरीकांठा से होकरा जा रही कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा है कि इस मोटर मार्ग को जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित किया गया है। मानसून अवधि में निर्माणदायी संस्था के कर्मचारियों और आवश्यकीय सरकारी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। उन्होंने पुलिस और कार्यदायी संस्था से मसूरीकांठा में बैरियर लगाने और इसकी सूचना लोगों को देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस कार्य में किसी प्रकार की अवहेलना किए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed