{"_id":"6ab01d53112b2800350ec785","slug":"kande-nyaya-panchayat-defeated-the-opponents-in-kabaddi-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-146989-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कबड्डी में कांडे न्याय पंचायत ने किया विरोधियों को चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कबड्डी में कांडे न्याय पंचायत ने किया विरोधियों को चित
Sun, 20 Sep 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग महाविद्यालय खेल मैदान में चल रही विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत और पूर्व विधायक मीना गंगोला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
रविवार को अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ऋतिका ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और वर्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में निशा पहले, प्रीति दूसरे और निशा तीसरे स्थान पर रही।
1500 मीटर में आरती ने पहला बबीता ने दूसरा और नम्रता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर में आरती प्रथम, अंकिता द्वितीय और दीपिका तृतीय रही।
भाला फेंक में प्रियंका ने पहला, रोशनी ने दूसरा, बेबी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में हर्षिता प्रथम, द्ववि दूसरे और काजल तीसरे स्थान पर रहीं। खो-खो में राइढस्यारी और कबड्डी में कांडे न्याय पंचायत की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में गंगोलीहाट ब्लॉक की 19 न्याय पंचायतों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यहां दायित्वधारी दीपक नबेलिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेम पंत, युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट, प्रदीप महरा, ब्लॉक खेल समन्वयक प्रदीप पंत सहित खेलप्रेमी मौजूद थे।