फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kamal had asked for the ticket, Girish won handily

Pithoragarh News: टिकट मांगा था कमल का, गिरीश जीत गए हाथ से

Sun, 26 Jan 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 26 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kamal had asked for the ticket, Girish won handily
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राजनीति भी कई रंग दिखाती है, ऐसा हुआ है डीडीहाट निकाय में। अध्यक्ष पद पर जीते प्रत्याशी ने भाजपा से टिकट मांगा था। पार्टी ने भरोसा नहीं जताया तो कांग्रेस ने इस मौके को लपक लिया। पहले दिन तक भाजपा सदस्य को अगले ही दिन कांग्रेस ने टिकट देकर चुनावी रण में उतार दिया जिस पर वह खरा उतरे। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर भाजपा को भी सोचने पर मजबूर किया है।
विज्ञापन

दरअसल डीडीहाट निकाय में पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे गिरीश चुफाल ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। भाजपा ने उन पर भरोसा नहीं जताया और लोकेश भड़ को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया। पार्टी का यही फैसला उस पर भारी पड़ गया।
विज्ञापन

टिकट न मिलने से नाराज गिरीश ने कांग्रेस से संपर्क किया। कांग्रेस कमेटी और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अगले ही दिन उन्हेें टिकट देने का निर्णय लिया। सभी कार्यकर्ता उनके पक्ष में एकजुट हुए और नतीजा भी कांग्रेस के पक्ष में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो गिरीश चुफाल ने कांग्रेस का परचम लहराकर पार्टी की फिर से सत्ता में वापसी कराई है। कांग्रेस के गिरीश चुफाल ने भाजपा के लोकेश भड़ को 400 से अधिक मतों से हराकर भाजपा का 15 साल का किला ढहाया है।


कमला चुफाल को टिकट न देना पड़ा भारी
डीडीहाट। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल को टिकट न देना भी भाजपा की चूक रही। कमला ने टिकट की दावेदारी की थी। चर्चा थी कि यदि उन्हें टिकट मिला तो वह पार्टी की मजबूत प्रत्याशी होगी। ऐसा नहीं हुआ और उनका टिकट कट गया। कांग्रेस ने भाजपा के ही सदस्य पर दांव खेला इसमें उसे सफलता मिली। इस चुनावी गणित में भाजपा फेल हो गई और कांग्रेस बाजी मार ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed