फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kalpana Joshi became Sawan Teej

Pithoragarh News: कल्पना जोशी बनीं सावन तीज

Sat, 12 Aug 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Aug 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Kalpana Joshi became Sawan Teej
पिथौरागढ़ सोरगढ़ किले में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
पिथौरागढ़। लक्ष्य फाउंडेशन की ओर से सोरगढ़ किले में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब धमाल मचाया। सावन उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुन्नी टम्टा, बबीता जोशी, हेमलता मनराल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि सावन हरियाली का प्रतीक है। महिलाएं हरियाली का संदेश समाज को बेहतर ढंग से दे सकती हैं। सभी महिलाएं सज धजकर हरे रंग की साड़ी में आई थी।
विज्ञापन

लक्ष्य फाउंडेशन की अध्यक्ष बबीता पुनेठा ने कहा कि फाउंडेशन हर वर्ष सावन उत्सव का आयोजन करता है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को घर की रसोई से निकालकर आगे बढ़ाना है। इस दौरान महिलाओं की लेमन रेस, रैंप वाक, गायन आदि प्रतियोगिताएं हुईं। लेमन रेस में उजला पंजाबी, रैंप वाक में रेखा धामी विजेता रहीं। कल्पना जोशी को सावन क्वीन चुना गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंजू बिष्ट, निर्मला पांडे, गीता बिष्ट, बबीता जोशी, हिमानी जोशी,पूनम पांडेय, गीतिका पुनेठा ने आया सावन झूमके गीत पर समूह नृत्य किया। लक्ष्मी मेहता, लता वल्दिया, कल्पना शेट्टी, सरस्वती धमी, सुमन पाठक ने गीत गाए। इस मौके पर रेखा रावत, रश्मि रावत, स्वेता, चंद्रा पुनेठा, चंदकला जोशी, मेघा ज्याला, गरिमा जोशी, नीरू ज्याला, उषा जोशी, कल्पना जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed