{"_id":"5da354928ebc3e93d96598fd","slug":"kajind-2019-continues-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld3602707192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दुश्मन को ढेर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दुश्मन को ढेर किया
विज्ञापन

पिथौरागढ़। भारत-कजाकस्तान के सैनिकों के संयुक्त युद्धाभ्यास काजिंद के 11 वें दिन आतंकी ठिकानों को नष्ट करने का प्रशिक्षण दिया गया। जंगल में कैंप लगाकर दोनों देशों के सैनिकों को आतंकी गतिविधियों से निपटने का कड़ा अभ्यास कराया जा रहा है।
दिन-रात 48 घंटे के प्रशिक्षण के लिए मूनाकोट और गढ़वाल रेजीमेंट क्षेत्र में बेस कैंप बनाए गए हैं। दोनों देशों के 30-30 सैनिकों की संयुक्त टोली बनाई गई है। शनिवार की रात सैनिकों के कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस पर सैनिक सतर्क हो गए और उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दुश्मन के ठिकानों को तबाह करते हुए उन्हें ढेर कर दिया। साथ ही जंगल में काफी दूरी तक आतंकियों की तलाश में गश्त भी की गई। दो राजपूत रेजीमेंट के अधिकारी सैनिकों को रात में खुद को सुरक्षित रखते हुए पेट्रोलिंग और दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त करने का प्रशिक्षण दिया। 48 घंटे का कड़ा प्रशिक्षण सोमवार सुबह नौ बजे समाप्त होगा।
फोटो 13 पीटीएच 15 पी
दिनेश