फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash Yatra will be promoted on the lines of Chardham

चारधाम की तर्ज पर कैलाश यात्रा को बढ़ावा मिलेगा

Fri, 26 May 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 26 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kailash Yatra will be promoted on the lines of Chardham
धारचूला में लोगों की समस्या सुनते केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा को चारधाम यात्रा की तरह विकसित किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनको बेहतर सुविधा देने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि धारचूला और मुनस्यारी के गांवों में 230 कलस्टर बनाकर दन, कालीन तैयार करने की नई तकनीक सिखाई जाएगी।

विज्ञापन


टम्टा ने शुक्रवार को यहां निरीक्षण भवन में आम जनता की समस्याएं सुनीं और पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने तीन वर्ष में देश को ईमानदार नेतृत्व दिया है। साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संचार सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए 84 नए टावर मंजूर किए गए हैं। बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में यह टावर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले टम्टा का धारचूला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जौलजीबी, ढुंगातोली, घाघरा, बलुवाकोट, कालिका से धारचूला तक जगह-जगह लोग उनके स्वागत के लिए खड़े थे। उन्होंने कहा कि जुलाई और अगस्त में जब ज्यादा बारिश होती है उस समय धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने पर विचार किया जाएगा। इस समय सेवा शुरू करने के संबंध में उन्होंने कोई स्पष्ट राय नहीं दी। टम्टा ने कहा कि कुमाऊं में पूर्णागिरि, गोलू देवता, हाट कालिका, जागनाथ दर्शन का विशेष पैकेज बनाया जाएगा। ताकि यहां के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और लोगों के आर्थिक स्तर में सुधार आए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी, स्वामी वीरेंद्रानंद, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल, अध्यक्ष ओमप्रकाश कापड़ी, रूकुम बिष्ट, महेश गर्ब्याल, अशोक नबियाल आदि मौजूद थे। बाद में टम्टा ने पांगला जाकर कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग की स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed