{"_id":"575d93e44f1c1bd36311b7e8","slug":"kailash-will-focus-on-security-during-the-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रा के दौरान सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रा के दौरान सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद भारत और नेपाल के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक में कहा गया कि कैलास मानसरोवर यात्रा के दौरान सीमा पर सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह यात्रा अति महत्वपूर्ण है और नेपाल को भी इसमें सहयोग करना होगा। नेपाल की तरफ से कोई संदिग्ध भारतीय सीमा में प्रवेश न करे, इसके लिए खास चौकसी बरती जाएगी।
विज्ञापन
एसएसबी के 55वीं वाहिनी कार्यालय में हुई बैठक में कहा गया कि मानव तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। वन्य जीव सुरक्षा और खालों की तस्करी पर विशेष निगरानी की जाएगी। नेपाल से अक्सर जड़ी-बूटियों की तस्करी होती है, इस पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रबंध किया जाएगा। एसएसबी के सहायक कमांडेंट मोहित कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि कैलास यात्रा नेपाल सीमा से होती है।
विज्ञापन
ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। बैठक में एसएसबी के उपनिरीक्षक जसवंत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रमेश चंद्र भट्ट, नेपाल सशस्त्र प्रहरी के सब इंस्पेक्टर डीसी भंडारी, एएसआई धनबहादुर खड़ेत, श्याम सिंह मेहरा आदि थे। भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक रुटीन में होती रहती है, लेकिन इस बार कैलास मानसरोवर यात्रा को फोकस में रखा गया।
विज्ञापन