फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   kaangresiyon ne phoonka pradesh sarakaar ka putala

कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
kaangresiyon ne phoonka pradesh sarakaar ka putala
पिथौरागढ़ में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुए विकास कार्यों के ठप होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति नहीं मिली तो जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोडवेज तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर में विकास कार्य ठप पड़ गया है। कांग्रेस शासनकाल में जो कार्य शुरू हुए थे वह रुके हुए हैं। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि शहर की जनता को पार्किंग तक की सुविधा नहीं मिल रही है, जबकि पार्किंग का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पवन माहरा और पवन पाटनी ने कहा कि यदि यदि नगर के विकास कार्यों में तेजी नहीं आई तो सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा। पुतला फूंकने वालों में खीमराज जोशी, कमल सूंठा, योगेश नगरकोटी, कैलाश जोशी, रजत विश्वकर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, संतोष गोस्वामी, विजय कुमार, बाब कन्याल, दिनेश सिंह, नफीस अहमद, गोपाल सती, शुभम सिंह, रोहन सौन, पवन कुमार, अशोक चौहान, राजू पाटनी, मन्नू महर, मन्नू कठायत, धीरज, योगी कन्याल, जैक धामी, महिपाल वल्दिया, प्रकाशव देवली, करन लाबार्ट, कार्तिक खर्कवाल, मुकेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed