पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने न्यू बियरशिवा स्कूल में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और पंकज पुरोहित ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने बाल अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को लैपटॉप, स्कूल बैग सहित अन्य सामग्री की वितरण किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा बांटी। प्राधिकरण ने 16 मुकदमेबाजी मुक्त गांवों के प्रधानों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला जज धनंजय चतुर्वेदी, डीएम आशीष कुमार भटगाईं, एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, डीएएफओ आशुतोष सिंह, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के गृह क्षेत्र आगमन पर वाल्मीकि पार्क में विभिन्न संगठन के लोगों ने उनका स्वागत किया। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बचपन दिनों को याद किया। इस मौके पर मेयर कल्पना देवलाल, महेश मखोलिया, नवल रावल, तपन रावत, राकेश देवलाल, दिनेश जोशी, उमेश जोशी, पार्षद सुशील खत्री आदि मौजूद रहे। संवाद