{"_id":"65ba79591574f2280e076618","slug":"jms-won-dr-liladhar-bhatt-memorial-cricket-competition-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-109695-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जेएमएस ने जीती डाॅ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जेएमएस ने जीती डाॅ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता
Wed, 31 Jan 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अतिथि। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डाॅ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जेएमएस ने जीत लिया है। फाइनल में जेएमएस ने पिथौरागढ़ को हराया।जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित एक लाख रुपये इनामी राशि की क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जेएमएस और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएमएस ने 20 ओवर में 207 रनों का लक्ष्य पिथौरागढ़ के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिथौरागढ़ की टीम 17.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। यह मुकाबला जेएमएस ने 118 रनों से जीता। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोंटी और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार रोहित मेहता को दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज नीरज सौन और गेंदबाज गिरीश को चुना गया।
निर्णायक मनोज लटवाल, लवप्रीत, स्कोरर कृष्णा रावल, कामेंट्रेटर संजय चौहान रहे। विजेता टीम को ब्लाॅक प्रमुख बबीता चुफाल और पूर्व ब्लाक प्रमुख हरेंद्र चुफाल ने पुरस्कार प्रदान किए। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने सफल आयोजन के लिए एक लाख की धनराशि आयोजक मंडल को दी। इस मौके पर डीसीए के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, सुनील साह, दान सिंह कन्याल, अशोक चंद, लवि कफलिया मौजूद रहे।