{"_id":"653558e65c8f04aa16050099","slug":"jhulaghat-jauljibi-road-is-in-bad-condition-villagers-worried-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-6067-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: झूलाघाट-जौलजीबी सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: झूलाघाट-जौलजीबी सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान
Sun, 22 Oct 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी सड़क पर तालेश्वर के आगे कटयानी क्षेत्र में बहता नाला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-जौलजीबी सड़क की हालत बेहद खराब है। झूलाघाट से जौलजीबी की दूरी 30 किमी है। डामरीकरण नहीं होने के कारण सड़क जगह-जगह बदहाल है, जगह-जगह गड्ढे होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
झूलाघाट से आठ किमी दूर तालेश्वर के पास कटयानी से आने वाले पानी के नाले पर सड़क की हालत बहुत खराब है। इस नाले में हमेशा पानी रहता है। वाहन चलाने के साथ ही लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल होता है।
इस सड़क पर गेठीगाडा, सिमपानी, तालेश्वर, खर्कतड़ी, खोला कट्यानी, दोबास, रणवा, अमतड़ी, दयूड़ा, चकद्वारी तक कई गांवों के सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। सड़क बदहाल होने से आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई जगह बैंड की चौड़ाई बेहद कम है।
विज्ञापन
--
झूलाघाट जौलजीबी सड़क मार्ग बेहद बदहाल है। 30 किमी सड़क की हालत बेहद खराब है। कई जगह तो काफी संभलकर चलना पड़ता है। - विरेंद्र सिंह बिष्ट, गेठीगाड़ा।
30 किमी लंबी सड़क पर डामरीकरण किया जाना चाहिए। कई गांवों के लोगों के लिए यह सड़क लाइफ लाइन है। कटयानी से आगे तो हालत बेहाल है। - भीम सिंह गोबाड़ी, तालेश्वर।
झूलाघाट-जौलजीबी सड़क बीच तालेश्वर से रणवा तक चार किमी सड़क का प्रथम फेस में काम चल रहा है। बैंड की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही दीवार का काम किया जा रहा है। तालेश्वर के आगे कटयानी वाले नाले पर 30 मीटर लंबा मोटर पुल बनना है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। - नीरज कुमार, जेई, लोनिवि, अस्कोट।