फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jewellery business picks up pace during wedding season

Pithoragarh News: वैवाहिक सीजन में आभूषण कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Jewellery business picks up pace during wedding season
पिथौरागढ़ में आभूषण की खरीदारी के लिए पहुंचे लोग। संवाद
पिथौरागढ़। वैवाहिक सीजन शुरू होते ही आभूषणों के कारोबार ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। महंगाई के बाद भी सोना और चांदी की जमकर खरीदारी हो रही है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब तक पांच किलो सोना और 10 किलो चांदी की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। अच्छी बुकिंग मिलने से कारोबारियों में खुशी है।
विज्ञापन




स्वर्ण व्यापारियों के मुताबिक जिले भर में बुकिंग के हिसाब से आभूषणों का आठ करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। कारोबारियों ने बताया कि दुल्हन और इनके परिजन गलोबंद, नथ, हार, चोकर, कड़े, पौंजी खूब पसंद कर रहे हैं। सोने के दाम में बढोतरी के बाद भी लोग इसकी खरीदारी में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इससे कारोबारियों में खुशी है। कुछ दिन पूर्व तक एक तोला सोने की कीमत 1.30 लाख रुपये थी जो अब बढ़कर 1.50 लाख रुपये पहुंच गई है। लोग शादियों में दुल्हन को उपहार देने के लिए चांदी की पायल, सोने के नोज पिन, बिछुए आदि की भी खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक वैवाहिक सीजन में आभूषणों का 15 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोट
वैवाहिक सीजन में सोने और चांदी की मांग काफी है। लोग एडवांस बुकिंग के साथ ही आभूषणों की खरीदारी भी कर रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार वैवाहिक सीजन में अधिक कारोबार होने का अनुमान है। - दीपक चौधरी, स्वर्ण व्यापारी, पुरानी बाजार, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन




आर्टिफिशियल आभूषणों की भी अच्छी मांग



वैवाहिक सीजन में आर्टिफिशियल आभूषणों की खासी मांग है। ब्यूटी पार्लर संचालकों के यहां सजने-संवरने के लिए बुकिंग मिल रही हैं। दुल्हन मेंहदी और पार्टी में सजने-संवरने के लिए आर्टिफिशियल आभूषणों को अधिक पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed